आयुष्मान कार्ड में तेजी लायें
मुरैना
कलेक्टर कार्तिकेयन ने कहा है कि जिले में अभी साढ़े 6 लाख कार्ड बनाये जाना शेष है, जबकि आज की स्थिति में सात हजार कार्ड बनाये जा रहे है। इस प्रकार से यह कार्य हुआ तो 31 मार्च 2021 तक लक्ष्य किसी भी सूरत में पूर्ण नहीं हो सकता एवं सीएमओ और जनपद सीईओ को विशेष रूचि लेकर इस कार्य में तेजी लाना है और प्रतिदिन 16-20 हजार आयुष्मान कार्ड बनेंगे, तभी 15 मार्च 2021 तक लक्ष्य पूुर्ण किया जा सकता है। इसके लिये प्रतिदिन एसडीएम अपने-अपने बीएलई से फीडबैक लें और प्रतिदिन पीओडूडा, जिला पंचायत और सीएमएचओ मुझे जानकारी से अवगत करायें।
ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की समीक्षा
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने कहा है कि ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत प्रदेश में जिले की स्थिति चैथे स्थान पर है, किन्तु पहाडगढ़ जनपद सीईओ द्वारा 178 लोंगो को लाभ दिलाया है, इस पर कलेक्टर ने पहाडगढ़ जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस एवं ब्लाॅक प्रबंधक जगदीश किरार को तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कैलारस में भी इस पर विशेष ध्यान दिया जावे, यहां पर भी स्थिति दयनीय है।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की समीक्षा
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की समीक्षा की, जिसमें सभी को सात दिन के अंदर 50 प्रतिशत का लक्ष्य पिछली बैठक में दिया गया था। जिसमें नगर निगम ने 213, अम्बाह ने 213, पोरसा ने 52 स्वनिधि योजना के तहत लोंगो को लाभ दिलाया। इस पर कलेक्टर ने सीएमओ पोरसा और पीओडूडा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुझे लक्ष्य चाहिये, निर्देश और देखता हूं। इस प्रकार के शब्द आज के बाद सुनने को नहीं मिलें। स्वनिधि योजना के तहत जौरा सीएमओ द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति कम करने पर कार्य नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जिले के समस्त सीएमओ के वेतन रोकने के निर्देश
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने बैठक में निर्देश दिये कि शासन की योजनाओं में रूचि नहीं लेने वाले जिले के समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ के वेतन आहरित नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मैं सूचित नहीं करूं, तब तक एक भी सीएमओ का वेतन जारी नहीं किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में योजनाओं तीव्रगति से प्रगतिरत है, किन्तु मुरैना में योजनाओं की स्थिति ठीक नहीं है। पीओडूडा और एलडीएम प्रतिदिन समीक्षा करें, योजनाओं में मुझे गति चाहिये। मुझे 8 फरवरी की वीसी से पहले 7 फरवरी तक लक्ष्य के अनुरूप प्रोग्रेस चाहिये।
पोषण माह की समीक्षा
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने पोषण माह की समीक्षा की, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले के 6 एनआरसी केन्द्रों में 70 पलंगों की व्यवस्था है, यह पलंग हर हाल में भरे हुये रहें। इसके लिये सभी एसडीएम एवं सीडीपीओ एनआरसी केन्द्रों का फीडबैक लेते रहें। पोरसा सीडीपीओ द्वारा पोषण माह पत्रक में शून्य क्यों दर्शाया गया है, इस पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपासना राय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में 965 आंगनवाड़ी केन्द्र किराये के भवन में चल रहे है, जिसमें 117 निर्माणाधीन है, 207 अप्रारंभ है। इनकी वस्तुस्थिति जानकारी अगली बैठक में समस्त जनपद सीईओ लेकर आयें। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्रों के फोटोग्राफ्स उपलब्ध करायें। उन्होंने बाजरा खरीदी, अगले सीजन में खरीदी जाने वाली सरसों एवं गेहूं के पंजीयन आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सबसे छोटे खरीदी केन्द्र पर स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी दी जानी है।

पाठको की राय